जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को भगाने और दुराचार करने वाले अभियुक्त को गुरुवार को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी उस समय हुई जब पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया। बतौर पुलिस क्षेत्र का रूधौली गांव निवासी सिरताज अली पुत्र समसेर अली थाना क्षेत्र में मुकदमा अपराध संख्या 213/2022 धारा 363 /366/376 (3)भादवि तथा पाक्सो एक्ट व धारा 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के तहत अभियुक्त था जिसे गुरुवार को उपनिरीक्षक प्रेम शंकर सिंह व हमराहियों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मामले में अन्य विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया। हमराहियों में हेड कान्सटेबल पवन कुमार और कान्सटेबल अरूण कुमार शामिल रहे।
― Advertisement ―
ट्रंप-शी मुलाकात और बदलते वैश्विक शक्ति-संतुलन का नया अध्याय
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में ट्रंप और शी जिनपिंग की संभावित मुलाकात वैश्विक राजनीति और आर्थिक संतुलन को नई दिशा दे सकती है।
नाबालिग को भगाकर दुराचार का अभियुक्त गिरफ्तार

Previous article
Next article


