Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरनाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने...

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा

जौनपुर धारा, सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र एक गांव की एक किशोरी से पड़ोसी युवक ने रविवार सायं घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर आरोपित भाग निकला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को सुबह  उसे उस समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जब वह कहीं भागने की फिराक में था। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक तेज बहादुर पटेल पुत्र भगवती प्रसाद पटेल  पड़ोस की किशोरी पर बुरी नजर रखता था। रविवार साथ किशोरी घर में जब अकेली थी और रोटी बना रही थी। परिवार के लोग पड़ोस में किसी के यहां गए हुए थे। मौका देखकर युवक घर में घुस गया और रोटी बना रही किशोरी को दबोच लिया उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों को जुटता देख युवक वहा से फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और युवक के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया। घटना के बाद फरार युवक को पुलिस ने मुखबिर की खास सूचना पर रामनगर गेट के पास से गिरफ्तार किया। जब वह कहीं भागने की फिराक में था। इस बाबत में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपित के संबंधित धारा समेत पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।