बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस तब्बू ने अपने काम के दम पर काफी नाम कमाया है। उन्होंने तमाम हिट फिल्मों में काम किया है और अपनी अदाकारी से लोगों का ध्यान खींचा है। तब्बू के तमाम चाहने वाले फैंस उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थकते हैं। 53साल की एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं की है। जब वह सिर्फ 15 साल की थीं तो उनके साथ एक बॉलीवुड एक्टर ने जबरदस्ती की थी। इस घटना के बाद तब्बू सहम गई थीं। साल 1986 में तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज और जैकी श्रॉफ ‘दिलजला’ फिल्म शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में विलेन का रोल डैनी कर रहे थे। फराह खान अपनी छोटी बहन तब्बू को अक्सर सेट पर ले जाया करती थीं। बताया जाता है कि फिल्म ‘दिलजला’ की शूटिंग खत्म होने पर डैनी ने अपने घर पर पार्टी दी थी। डैनी के घर पर हुई पार्टी में फराह खान अपनी बहन तब्बू के साथ पहुंची थीं। इस पार्टी में मौजूद जैकी श्रॉफ शराब के नशे में तब्बू के साथ जबरदस्ती करने लगे थे। फराह नाज ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। उनका कहना था कि अगर डैनी सही समय पर बीच-बचाव नही करते तो जैकी श्रॉफ ने तब्बू को बदनाम करने का मन बना लिया था। तब्बू ने कभी भी इस बात का जिक्र नहीं किया। अगर वो इस घटना के बाद जैकी श्रॉफ के खिलाफ सख्त कदम उठा लेतीं तो एक्टर का करियर खत्म हो जाता। तब्बू पर जैकी श्रॉफ की इस घटना का काफी बुर असर पड़ा था और सहम गई थीं। तब्बू और जैकी श्रॉफ ने आज तक किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। तब्बू ने फिल्म ‘हम नौजवान’ से अपना करियर शुरू किया था। फिल्म ‘पहला पहला प्यार’ में तब्बू बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
नशे में धुत्त इस एक्टर ने तब्बू के साथ की थी जबरदस्ती


