Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरनवागत सिटी मजिस्ट्रेट ने संभाला कार्यभार

नवागत सिटी मजिस्ट्रेट ने संभाला कार्यभार

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेआर चौधरी मे कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहाकि शहर को जाम मुक्त कराना, साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना पहली प्राथमिकता होगी। नगर को अतिक्रमण मुक्त करना शासन की मंशा है उसी दिशा में कार्य करूंगा। आगे उन्होंने बताया कि जौनपुर ऐतिहासिक जिला है यहां विद्वान सोच के लोग वास करते है। साथ ही यहां की गंगा जमुना तहजीब पूरे देश में चर्चित है। बताते चलें कि श्री चौधरी संत कबीर नगर के मूल निवासी हैं। इससे पहले शाहजहांपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों में कार्यरत रह चुके हैं।