Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरनरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने 27 नवंबर को कहा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने 2022 आईपीएल फाइनल के दौरान दर्शकों की अधिकतम उपस्थिति के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है. अब यह दुनिया का इकलौता क्रिकेट ग्राउंड है जहां टी20 मैच के दौरान सबसे ज्यादा दर्शकों की उपस्थिति रही. बीते साल 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल का फाइनल अहमदाबाद के इस मैदान पर खेला गया था. गुजरात टाइटंस ने खिताबी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था. गुजरात की टीम पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में खेली थी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ट्वीट कर जानकारी दी. बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्वीट में कहा, हम सबके लिए ये गर्व के है पल हैं कि भारत ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है. यह हमारे फैंस के अटूट समर्थन के लिए है. बीसीसीआई ने इस ट्वीट को गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन मोटेरा और आईपीएल को टैग किया. इसके बाद रिट्वीट करते हुए बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने लिखा, वास्तव में हमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त करने बहुत खुशी और गर्व है 29 मई को आईपीएल फाइनल के 101566 लोगों की उपस्थिति रही. इसके संभव बनाने के लिए फैंस को बहुत धन्यवाद. अमहदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम को पहले गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के नाम से जाना जाता था. मोटेरा स्थित इस स्टेडियम की 1 लाख 10 हजार दर्शकों की क्षमता है. यहां पर ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से 10 हजार ज्यादा लोग बैठकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. एमसीजी की क्षमता 1 लाख 24 लोगों की है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट गाउंड है.