Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनमामि गंगे योजना के तहत आयोजित हुई प्रतियोगिता

नमामि गंगे योजना के तहत आयोजित हुई प्रतियोगिता

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रामनगर में मंगलवार को बच्चों के बीच नमामि गंगे योजना के तहत प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान कक्षा-3 से लेकर के कक्षा-8 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रामनगर में मंगलवार को उक्त योजना के तहत स्वच्छता एवं स्वच्छ जल विषय पर बच्चों के बीच निबंध और चित्रण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8के बच्चों ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता में जहां जूनियर से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः सच्ची तिवारी, आर्यन तिवारी व आदर्श तो वहीं प्राथमिक से अनिकेत, प्रिया शर्मा व शुभम तिवारी ने कब्जा जमा कर बाजी मार ली। प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार सिंह प्रतियोगिता में सहयोगी शिक्षकों मुन्नीलाल नाविक, बेचन राम व संतोष कुमार यादव के प्रति आभार प्रकट करते हुए सफल प्रतिभागियों की जमकर सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना व्यक्त की।  प्रभारी द्वारा बच्चों के बीच नमामि गंगे पर एक गीत भी प्रस्तुत की गई।इस दौरान अमरनाथ, पूनम तिवारी व विद्या मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...