जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पालिका तथा नगर पंचायत के आरक्षण की सूची सोमवार की शाम को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कर दी गयी। जारी सूची में अध्यक्ष पद के लिए नगर पालिका परिषद जौनपुर (अनारक्षित), मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका (अनारक्षित), शाहगंज नगर पालिका (अनारक्षित) तथा नगर पंचायत के लिए रामपुर (अन्य पिछड़ा वर्ग), गौराबादशाहपुर (अनु. जाति), बदलापुर (अन्य पि. वर्ग महिला), मड़ियाहूं (महिला), केराकत (महिला), खेतासराय (महिला), जफराबाद (महिला), कजगांव (अनारक्षित), मछलीशहर (अनारक्षित) हैं।