जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के कजगांव नगर पंचायत में जल निगम की टंकी का मोटर बीते तीन दिनों से खराब पड़ा है, जिसके कारण लोगों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ पानी सप्लाई न होने के कारण लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। बता दें कि नगर पंचायत वासियों को इस समय एक-एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। लोग गर्मी से पूरी तरह से व्याकुल देखे जा रहें है। निगम की सप्लाई न होने से लोगों को और भी व्याकुल होना पड़ रहा है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी विभागीय अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष खराब मोटर को दुरुस्त नही करा सके। इसका खामियाजा नगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी सहित नगर पंचायत अध्यक्ष भी पुरी तरह से कुम्भकर्णी निन्द्रा में लीन है ।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
नगर पंचायत कजगांव में पानी के लिए मचा हाहाकार

Previous article
Next article


