Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव

  • बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के बेलवार बाजार में स्थिति शिवम सार्वजनिक जूनियर हाई स्कूल बेलवार के परिसर में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सुधीर कुमार मौर्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं कालेज के प्रबंधक संतोष कुमार पटेल द्वारा मां सरस्वती पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल चले हम, नाटक, दहेज, स्वागत गीत, एकल गीत, डांस सहित आदि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कालेज के प्रबंधक एवं प्रिसिपल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। वित्तविहीन प्रबंधक संघ सुजानगंज के ब्लांक अध्यक्ष मंगला प्रसाद गिरी ने अपने संबोधन में बताया कि जिस तरह से इस विद्यालय के गुरुजनों द्वारा बच्चों को शिक्षा, संस्कार से उनके भविष्य को संवारने का कार्य किया जा रहा है। वह बहुत ही सराहनीय है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आलोक सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए बताया कि अब गांव के बच्चे  अपनी मेनहत से शहर के बच्चों से आगे निकल रहे हैं, सुजानगंज की माटी की खुशबू पूरे देश में महक रही हैं, इस क्षेत्र से हर साल प्रतिभाशाली बच्चे आईएएस, आईपीएस में चयनित होकर ऊंचे पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। इस अवसर पर केपी यादव, ब्रांड एंबेसडर, अखिलेश सिंह, राजेश यादव, विजय बहादुर पटेल, विनय कुमार शर्मा, राम तवंकल पटेल, रविकिशन, जंगबहादुर पटेल, फागूलाल पटेल, आरती, इंद्रावती, पवन कुमार, अजय कुमार वर्मा, लालचंद निषाद पत्रकार, सहित आदि लोग मौजूद रहे। संचालन विनय कुमार मौर्य ने किया।

Share Now...