Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरधूमधाम से मनाया गया यूपी दिवस

धूमधाम से मनाया गया यूपी दिवस

  • जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में यूपी दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसके क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी, उद्यान विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, बाल एवं पुष्टाहार विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बाल एवं पुष्टाहार विभाग के स्टॉल के अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी ने हलवा लड्डू को चखा और बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल को निर्देशित किया कि मिड डे मील में इस तरह के पौष्टिक व्यंजनों को जरूर सम्मिलित किया जाए। स्वयं सहायता समूह के स्टॉल निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धूपबत्ती खरीदी और समूह की बहनों के कार्यों की प्रशंसा भी की। बारी बारी से जिलाधिकारी ने सभी स्टॉलों की खुबियों को बारीकी से परखा। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा एवं उसके समृद्ध विरासत से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किय्ाा गया। इसके पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी दिवस पर लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा और मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी वीके यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीसीएनआरएलएम ओपी यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।