― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधर्मातंरण में लिप्त आठ महिलाओं का पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान

धर्मातंरण में लिप्त आठ महिलाओं का पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान

  • सरायगुंजा गांव में रविवार को धर्मांतरण कराने की सूचना पर पुलिस ने आठ को लिया था हिरासत में

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के सरायगुंजा गांव में धर्मतंरण कराने के आरोप में पुलिस ने आठ महिलाओं को गिरफ्तार कर जहां एक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था वहीं सात महिलाओं से गहन पूछताछ के बाद शांति भंग में चालान कर दिया। गांव निवासी हंसराज मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अनीता रजक पत्नी पप्पू के घर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आयी गरीब महिलाओं को बहला फुसलाकर तथा धन का लालच देकर धर्मातंरण कराया जा रहा है। जिसकी भनक लगते ही बजरंग दल के जिला संयोजक सत्या शुक्ला अपने कार्यकर्ताओं के साथ सरायगुंजा गांव पहुंच गये। पुलिस ने अनीता रजक सहित आठ महिलाओं को हिरासत में ले लिया। आरोपित महिला के घर से दर्जनों बाइबिल की किताबें तथा प्रचार-प्रसार सामग्री आदि बरामद हुई थी। हंसराज मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपित अनीता रजक पर केस दर्ज कर सात महिलाओं सुमित्रा पत्नी राजबली निवासी सरायगुंजा, रुपा पत्नी अशोक चंदापुर, इमलावती पत्नी स्व. दूधनाथ व गुड़िया पत्नी अजय उसराबाजार, अनीता रजक पत्नी अजय दुधौड़ा, सुनीता गौतम पत्नी बाल गोबिंद शाहपुर तथा प्रभावती पत्नी स्व. करियुत निवासी कूंही कला को शांति भंग में चालान भेज दिया।

Share Now...