Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधमार्पुर ब्लॉक के शहीद हाल में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का...

धमार्पुर ब्लॉक के शहीद हाल में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक के शहीद हाल में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा में नब्बे प्रतिशत से अधिक उपस्थित होने वाले ब्लॉक क्षेत्र के दस परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय बिहरोजपुर की सहायक अध्यापिका आस्था यादव व शिक्षक अमित सिंह को भी बेहतरीन शैक्षिक कार्य करने के लिए बीडीओ व बीईओ ने सम्मानित किया। शुक्रवार को ब्लॉक के शहीद हाल में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ धमार्पुर काशीनाथ सोनकर रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ काशीनाथ सोनकर के द्वारा ब्लॉक क्षेत्र के दस परिषदीय विद्यालयों के दस बच्चों को नब्बे प्रतिशत से अधिक कक्षाओं में उपस्थित रहने के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं स्कूल रेडिनेश में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्राथमिक विद्यालय बिहरोजपुर की सहायक अध्यापिका आस्था यादव व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खलसहा के शिक्षक अमित सिंह को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्री प्राईमरी के बच्चों को निपुण लक्ष्य प्राप्त कराने के लिए संयुक्त प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव ने कहा कि ब्लॉक के सभी शिक्षक व शिक्षक संकुल निपुण लक्ष्य प्राप्ति को मिशन बनाकर जुट जाएं जिससे धमार्पुर ब्लॉक इस लक्ष्य को प्राप्त कर ब्लॉक का नाम रोशन करें। इस दौरान एआरपी उमेश मिश्र, महेंद्र यादव ने डिजिटल तरीके से निपुण लक्ष्य के प्राप्ति के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान बीडीओ काशीनाथ सोनकर, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव, एआरपी महेंद्र यादव, उमेश मिश्र, अखिलेश यादव, ममता श्रीवास्तव, संगीता राय, निशा सिंह, विक्रम प्रकाश यादव, रागनी गुप्ता व शशि रानी आदि मौजूद रहे।

Share Now...