Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरधमकी भरे मैसेज पर कार्रवाई न होने से ब्यापार मंडल आक्रोशित

धमकी भरे मैसेज पर कार्रवाई न होने से ब्यापार मंडल आक्रोशित

जौनपुर धारा, खुटहन। पटैला बाजार में एक सराफा की दुकान के संचालक विनोद सोनी के मोबाइल पर सप्ताह पूर्व मैसेज भेजकर मिली धमकी के मामले में अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई न किए जाने को लेकर शुक्रवार को ब्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पीड़ित के निज आवास पर एक बैठक कर आक्रोश जाहिर किया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी मोबाइल पर गत 10 फरवरी को एक धमकी भरा मैसेज आया। उसी दिन मामले की तहरीर थाने पर की गई। दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी घटना की शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में आक्रोश जाहिर करते हुए ब्लाक इकाई संघ खुटहन कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि ब्यवसायियों का उत्पीड़न कदापि बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ब्लाक संरक्षक परवेज अहमद ने कहा कि पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। वे बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं। यदि समय रहते नहीं चेते तो विवश होकर ब्यापारी अपने संस्थानों को बंद कर सड़क पर उतर जायेंगे जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन  होगा।