Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो समुदायों में मारपीट, युवक की हालत गंभीर

दो समुदायों में मारपीट, युवक की हालत गंभीर

  • गांव में पीएसी तैनात, माहौल शांतिपूर्ण
  • 6 नामजद सहित 10 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सहावै गांव में बीती रात दो समुदायों में जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दे घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस मामले में छह नामजद समेत 10 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि उक्त गांव में 6 जून मंगलवार को रमेश मौर्या के घर पर वैवाहिक कार्यक्रम था। जिसमें गांव के ही कुछ दबंग किस्म के दूसरे समुदाय के युवक बगैर आमंत्रण के भेजन करने लगे जिसका विरोध करने पर गांव के ही एक युवक को बीती रात बाजार से घर जाने के दौरान उस्मान व तलहा ने 22 वर्षीय मंगेश पुत्र लहुरी को जमकर लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया जिसकी सूचना मिलते ही गांव में माहौल गर्म हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं गांव में माहौल तनाव पूर्ण हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची अपराध निरीक्षक जनार्दन यादव ने पुलिस व पीएसी बल गांव में तैनात कर दिया है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उस्मान व तलहा सहित 6 नामजद व 10 अज्ञात के विरुद्ध 147/148/323/504/506/308/ के तहत मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

Share Now...