Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो बाइक आमने-सामने टक्कर, इलाज के दौरन पूर्व सभासद की मौत

दो बाइक आमने-सामने टक्कर, इलाज के दौरन पूर्व सभासद की मौत

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर मार्ग पर सरोखनपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की हुई आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक चालक पूर्व सभासद गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनको इलाज हेतु प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां शुक्रवार की सुबह 3 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। स्थानीय थाना क्षेत्र के लतहरिया गांव निवासी पूर्व सभासद रामजश पटेल (50) पुत्र किशन पटेल किसी कार्य से सतहरिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक सरोखनपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंची सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसके चलते रामजस पटेल दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार बाल बाल बच गए, उन लोगों को मामूली खरोचे ही आई। एंबुलेंस द्वारा लोगों की मदद से घायलावस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भ ती कराया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख बेहतर इलाज हेतु प्रयागराज के स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह 3 बजे रामजस पटेल की मौत हो गई।