Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरदेश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है एनएसयूआई : अतुल सिंह

देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है एनएसयूआई : अतुल सिंह

  • जल्द ही ज़िले में होगा बड़ा सम्मेलन : यशस्वी सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का सदस्यता अभियान की शुरुआत तिलकधारी महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर जिला अध्यक्ष यशस्वी सिंह के नेतृत्व में कैंप लगा कर हुआ, कैम्प का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य अतुल सिंह और प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने िकया। अतुल सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, इसी संगठन से निकलकर आज लाखों लोग देश के उच्चतम पदो पर विराजमान है। प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि नौजवान नेतृत्व आगे आए, यह सरकार शुरू से ही छात्र और नौजवान विरोधी रही है, बाहुबलियों और पूँजीपतियों के इशारों पर पेपर लीक से लेकर नौकरियों में धांधली इस सरकार का पेशा बन चुका है। ज़िला अध्यक्ष यशस्वी सिंह ने कहा कि जल्द ही छात्रों का एक बड़ा सम्मेलन जौनपुर में होगा जिसने देश के अलग अलग विश्वविद्यालयों में छात्रों का नेतृत्व कर रहे नेताओं को जौनपुर में आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा तक़रीबन ढाई सौ छात्रों ने आज सदस्यता ली है और ज़िले के हर कॉलेज और विश्वविद्यालय में भी कैंप का आयोजन किया जायेगा। उक्त अवसर पर मनीष सिंह, शुभम यादव, अनुराग सिंह, रोशन सिंह, सूरज उपाध्याय, सूरज सिंह, सत्यम श्रीवास्तव, दिब्यांश सिंह, कार्तिकेय सिंह, ओम सिंह, रितेश गौड़, अंकित सिंह, प्रभात सिंह, राज शर्मा, अतुल मिश्रा, शशि सिंह, हर्षित सिंह सहित दर्जनों एनएसयूआई के कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।