― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदेशी शराब की दुकान के विरोध में नागरिकों ने किया प्रदर्शन

देशी शराब की दुकान के विरोध में नागरिकों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के पचवर गांव के देशी शराब की दुकान को गंगौली गांव में स्थानांतरित करने के विरोध में बुधवार को भारी संख्या में नागरिकों ने गंगौली गांव में विरोध प्रदर्शन किया।

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जहां दुकान खोली जा रही है वहां ब्यूटी पार्लर, मिनी बैंक स्थित है। इसके आलावा वहां अनेक परिवार रहता है। नागरिकों ने कहा कि देशी शराब की दुकान खुलने से वहां का माहौल खराब होगा। प्रदर्शन का नेतृत्व स्थानीय रामफेर गुप्ता ने किया। इस अवसर पर चंदा देवी, विशाल कुमार, प्रहलाद, आद्या प्रसाद, मंजू देवी, सुधीर कुमार, राम लौटन, अदनान शेख, शोभनाथ, उषा देवी आदि भारी संख्या में पुरुष महिला शामिल रहे।

Share Now...