Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर में

खबरे एक नजर में

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, पवांरा। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दान बहादुर पुत्र शीतला प्रसाद निवासी मड़वा दोदक को बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक मंजय यादव ने सतहरिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आटो रिक्शा से टकराकर दो घायल

जौनपुर धारा, बदलापुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बसारतपुर गांव निवासी बाइक सवार राजनाथ और राहुल कुमार दोनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं रिश्तेदारी जा रहे थे। वह महराजगंज थाना क्षेत्र के बैहारी गांव के पास पहुंचे तभी एक आटो रिक्शा से टकराकर बाइक लेकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

खड़ी क्रेन से टकराकर बाइक सवार घायल

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के अगरौरा गांव निवासी बाइक सवार विजय कुमार बाइक से कहीं जा रहा था। वह धनियांमऊ के पास पहुंचा था कि पहले से फोरलेन के किनारे खड़ी क्रेन से टकराकर बाइक लेकर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

  • मन्दिर में पूजा करने गई महिला के गले से सोने की चेन गायब

जौनपुर धारा, खेतासराय। मंदिर में पूजा करने गई एक महिला की सोने की चेन गायब हो गयी। छानबीन के दौरान चेन न मिलने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की है। चौहट्टा मोहल्ला निवासी गिरीश चंद्र गुप्ता की पत्नी राजमणि दुर्गा मंदिर में सुबह पूजा करने गई थी। इस दौरान उनके गले से कीमती सोने की चेन कब गायब हो गई उन्हें पता तक नहीं चला। काफी देर बाद उन्हें गले में चेन न होने का आभास हुआ तो छानबीन करने लगीं। तमाम कोशिश के बावजूद सोने की चेन उन्हें नहीं मिली।

  • तीन वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, चंदवक। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर न्यायालय सीजेएम प्रथम के गिरफ्तारी अधिपत्र पर कार्रवाई करते हुए वारंटी महेश पुत्र लालजी, योगेंद्र पुत्र चिथरू व सुरेंद्र पुत्र खेदू निवासी बरौटी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

  • मनबढ़ ग्राम प्रधान ने शिक्षक को मारकर किया घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चक इमामअली मुड़ैला में बुधवार को ग्राम प्रधान द्वारा एमडीएम में छात्र संख्या बढ़वाने को लेकर प्रधानाध्यापक को गाली देते हुए चप्पल और लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया गया और मेज पर रखे सारे अभिलेख एवं सामान तोड़-फोड़ दिये गए। ग्राम प्रधान द्वारा पूर्व में भी एमडीएम में छात्र संख्या बढ़ाने का दबाव बनाया जाता रहा है। घटना की सूचना मिलने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री एवं ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक थाना सरायख्वाजा पहुंचे और थानाध्यक्ष को घटना से अवगत कराया, जिस पर थानाध्यक्ष द्वारा घटना की जांचकर मनबढ़ ग्राम प्रधान संतोष सोनकर के ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया।