Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनदृश्यम-2 की धमाकेदार कमाई के बीच अजय देवगन ने दी गुड न्यूज

दृश्यम-2 की धमाकेदार कमाई के बीच अजय देवगन ने दी गुड न्यूज

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इन दिनों फिल्म ‘दृश्यम 2’ की सक्सेस से लाइमलाइट लूट रहे हैं। तीन दिनों में फिल्म ने 60 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। जिस रफ्तार से फिल्म की कमाई आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह बहुत जल्द सुपरहिट होने वाली है। दृश्यम 2 की जबरदस्त कहानी के बद अजय देवगन अपने फैंस के लिए एक और धमाकेदार न्यूज लेकर आ गए हैं। वह अपने फैंस के लिए एक और तोहफा लेकर आए हैं। वह एक और साउथ फिल्म के हिंदी रीमेक के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ को लेकर हाजिर होने वाले हैं। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। मंगलवार 22 नवंबर को फिल्म का टीजर शेयर किया जाएगा। ‘दृश्यम’ और इसके सीक्वल में अजय देवगन और तबु ने साथ काम किया है। यह दोनों की एक साथ 8वीं फिल्म है। 8 फिल्मों में अपने टैलेंट का तड़का लगाने के बाद भोला में यह दोनों टैलेंटेड एक्टर फिर साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन साल 2023 की शुरुआत में यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। ‘भोला’ की शूटिंग अगस्त में पूरी कर ली गई थी। अब एक्टर ने फिल्म का छोटा सा वीडियो शेयर कर टीजर की अनाउंसमेंट की है। फिल्म को 3डी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का डायरेक्शन अजय देवगन ने किया है। ‘दृश्यम 2’ शुरूवात से ही दर्शकों को अच्छा रिस्पांस दे रही है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारी मात्रा में ऑडियंस को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही है। फिल्म 11 नवंबर को रिलीज की गई थी। पहले दिन फिल्म ने 15.38 करोड़ कमाए, दूसरे दिन 21.59 करोड़ की कमाई की और तीसरे दिन 27.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 64.14 करोड़ रुपये हो गया है। एक हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 100 करोड़ के करीब पहुंचने की संभावना है। ‘दृश्यम 2’ 50 करोड़ के बजट से बनाई गई फिल्म है। तीन दिन में फिल्म ने कुल लागत से भी ज्यादा कमाई कर डाली है। वहीं, आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन और इजाफा होने की संभावना है।