Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeमनोरंजन'दृश्यम 2' की छप्पर फाड़ कमाई ने वरुण-आयुष्मान को चटाई धूल

‘दृश्यम 2’ की छप्पर फाड़ कमाई ने वरुण-आयुष्मान को चटाई धूल

अजय देवगन की ‘दृश्यम-2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के 16 दिन बाद भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आलम ये है कि इसके सामने रिलीज होने वाली वरुण धवन की ‘भेड़िया’ और आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो’ टिकट खिड़कियों पर दर्शकों के लिए संघर्ष करती दिख रही हैं। पिछले दो हफ्तों से तो ‘दृश्यम 2’ ही रंग जमाए हुए हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म दुनियाभर में कमाई के झंडे गाड़ रही है। 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई ‘दृश्यम 2′ के कलेक्शन में तीसरे शनिवार को यानी 16वें दिन एक बार फिर जंप आया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां फिल्म 200 करोड़ कमाने के करीब पहुंच रही है तो वहीं दुनियाभर में इसने 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। शनिवार को फिल्म ने सिर्फ हिंदी में 23.58 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। दृश्यम 2’ ने ओपनिंग-डे पर 15.38 करोड़ से खाता खोला था। जिसके बाद इसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर लिया था। तो वहीं दूसरे हफ्ते में ये आंकड़ा पहुंच गया 58 करोड़ के पार। 16 दिन इसने देशभर में 8 करोड़ की नेट कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस पहुंच गया 167.93 करोड़ वर्ल्ड वाइड कमाई की बात करें तो ‘दृश्यम 2’ ने दुनियाभर में 255.11करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसमें से ओवरसीज मार्वेâट से 42.15 करोड़ का बिजनेस शामिल है। वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘भेड़िया’ की हालत सिनेमाघरों में बेहद ही खराब चल रही है। प्िाâल्म ने रिलीज के 9वें दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया जिसके साथ ही इसका कुल आंकड़ा पहुंच गया 47.37  करोड़ के पास, मतलब फिल्म रिलीज के 9 दिन बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। दूसरी तरफ इसी हफ्ते रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो’ है, जो शनिवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन सिर्फ 1.70 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई।