जौनपुर धारा, जौनपुर। थानागद्दी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा बेहड़ा के अरका पुरवे की भगवंती पत्नी दिनेश ने गांव के एक व्यक्ति के ऊपर दुबई में नौकरी दिलवाने के नाम पर सत्तर हजार रुपए लेने के बावजूद दुबई में बंधक बनाकर जबरन काम करवाने की शिकायत की है। उसने कहाकि कथित व्यक्ति ने उसके पति को एक अच्छी कंपनी में नौकरी दिलवाने के नाम पर रुपए ले लिए जबकि दुबई पहुंचने के बाद बिल्कुल उलट एक फर्जी कंपनी बंधुवा मजदूर की तरह काम करा रही है। कंपनी ने उसके पति का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है और बिना पैसे दिए काम करा रहे हंै। पति ने वीडियो कॉल के माध्यम से छिप छिपाकर किसी तरह बात कर उक्त जानकारी दी। इस संबंध में चौकी इंचार्ज रोहित मिश्र ने बताया की इस मामले की जानकारी नहीं हैं। लेकिन अगर ऐसा मामला है तो त्वरित कार्यवाही की जायेगी।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
दुबई में बंधक बना युवक, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

Previous article
Next article


