Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरदुग्धेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी

दुग्धेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के रामगढ़ गांव स्थित भगवान बाराह कोटि तीर्थ धाम परिसर स्थित श्री दुग्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर महाशिवरात्रि के दिन लगने वाले मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी है। साफ सफाई व लाइटिंग की व्यवस्था अच्छी तरह से की गई है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दिया गया है।

गौरतलब हो कि आदिगंगा गोमती तट पर स्थित रामगढ़ गांव में स्थित श्री बाराह कोटि तीर्थ धाम परिसर में स्थित श्री दुग्धेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है तथा इस दिन मेला भी लगता है। श्री दुग्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर की साफ सफाई और सजावट का काम लगभग पूरा हो चुका है। पुजारी पंडित पंकज दास ने बताया कि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस स्थान की महत्ता का प्रसंग पौराणिक आख्यानों में पाया जाता है। द्वापर युग में पांडवों ने अज्ञातवास के समय इस स्थान पर निवास करके मां गोमती, दुग्धेश्वर महादेव, श्रीबाराह जी, हनुमान जी का दर्शन पूजन किया था। महाभारत के वन पर्वत में यह स्थान वर्णित है।