जौनपुर धारा, जौनपुर। राजेश स्नेह ट्रस्ट आफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों के स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र रूहट्टा में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम स्कूल के प्रबंधक राजेश कुमार, पत्रकार दीपक श्रीवास्तव व संस्था के लोगों ने एक साथ ध्वजारोहण किया गया। तदुपरांत दिव्यांग बच्चों ने देश भक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत कर सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर दीपक श्रीवास्तव ने कहाकि इन बच्चों के साथ सहानुभूति पूर्ण व्यवहार नहीं करना है बल्कि इनको प्रशिक्षित कर समाज के साथ चलने योग्य बनाना है जिससे ये बच्चे लोग अपना भविष्य संवार सकें और अच्छी तरह से जीवन यापन कर जीविका चला सके। इसी क्रम में डॉ. गौरव प्रकाश ने सहयोग की बात करते हुए कहा कि बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जो भी हमसे हो सकता है पूरी मदद करूंगा। कार्यक्रम में दंत चिकित्सक डॉक्टर गौरव प्रकाश, आनंद देव, किरन राजेश गुप्ता, खुशबू श्रीवास्तव, सलमान शेख इत्यादि लोग उपस्थित रहे। संचालन प्रियंका श्रीवास्तव ने किया।
― Advertisement ―
दिव्यांग बच्चों के स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व

Previous article


