Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदारू पीने के विवाद में पंधारी गौतम की हुई थी हत्या

दारू पीने के विवाद में पंधारी गौतम की हुई थी हत्या

  • एक आरोपित गिरफ्तार, सरायविक्रम का मामला

जौनपुर धारा, बरसठी। सरायविक्रम गांव में शनिवार की रात पंधारी मुसहर की नृसंश हत्या के एक आरोपित को पुलिस मंगलवार सुबह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि एक आरोपित अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है। हत्या दारू पीने को लेकर विवाद में उसके दोस्तों ने किया था। पंधारी मुसहर की गांव में नृसंश हत्या करके हत्यारों ने शव को झाड़ी में फेंक दिया था। मृतका की पत्नी छन्ना देवी ने उसके दो दोस्त गोविंदा गौतम और बउआ बनवासी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी दिनेश कुमार और एसआई राजकुमार यादव की टीम मुखबिर की सूचना पर सुबह सुखलागंज रेलवे फाटक के पास से गोविंदा गौतम को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में गोविंदा ने हत्या की बात स्वीकार की और दारू पीने को लेकर विवाद में मारपीट हुई और उसके बाद दोनों ने हत्या कर दिया। आरोपित गोविंदा को मारपीट में घुटने में चोट लगी है और रक्त रंजीत शर्ट भी बरामद हुआ। अभी भी बउआ बनवासी फरार चल रहा है।