जौनपुर धारा, सुइथाकला। बीती रात मनगढ़ प्रतापगढ़ से दर्शन कर वापसी के दौरान दर्शनार्थियों से भरी एक कार पलट जाने से सवार तीन लोग जख्मी हो गए। आनन फानन में उन्हे पास के एक चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। बताया जाता है कि आजमगढ़ जनपद के भेड़िया गांव निवासी कार यूपी 67आर-1516 द्वारा दर्शन करने के लिए मनगढ़ गए थे। वापसी के दौरान लगभग ढाई बजे रात में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर सरायमोहिउद्दीनपुर के पास उनकी कार अनियन्त्रित होकर माइनर में पलट गई जिसमें सवार तीन लोग जख्मी हो गए। फिलहाल घटना के बाद जख्मी लोगों को पास के एक चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
― Advertisement ―
दर्शनार्थियों से भरी कार पलटी, तीन जख्मी

Previous article
Next article


