― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरदर्जनों बदमाशों ने युवक को किया अधमरा

दर्जनों बदमाशों ने युवक को किया अधमरा

दर्जनों बदमाशों ने युवक को किया अधमराजौनपुर धारा, जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के शिवापर गांव में एक दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने लाठी-डंडे से लैस होकर दो युवकों को मार कर अधमरा कर दिया। जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक दर्जन दबंग युवकों ने एक युवक को गांव के रास्ते में लाठी डंडे पीट-पीटकर बूरी तरह से घायल करने के बाद युवक को खेत में फेंक कर फरार हो गये। वहीं जाते-जाते दबंगों ने  युवकों के ऊपर बाइक चढ़ाकर घायल कर दिया। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वही परिजनों ने थाने में दी नामजद तहरीर उेकर कुंदन यादव निवासी मोरिया मार्केट, विराट ठाकुर निवासी हुसैनाबाद, अमर प्रताप सिंह निवासी पंजाबी मार्केट एवं ऋषि चौहान सहित अज्ञात दर्जनों युवकों के खिलाफ तहरीर दिया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज किये जाने की पुष्टि नहीं हो सकी थी।

Share Now...