जौनपुर धारा,शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गोल्हागौर गांव में एक व्यक्ति ने चारागाह की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास बना रहा है। जिसको लेकर ग्राम प्रधान व गांव के अन्य लोगों ने विरोध जताते हुए उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया को पत्रक सौंपा। बीबीगंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोल्हागौर गांव निवासी राम केवल, संजय व चंद्रेज ने प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपकर अवगत कराया कि उक्त गांव में गाटा संख्या 396 चारागाह खाते की जमीन है। उक्त जमीन पर पक्का निर्माण गांव निवासी बाल मुकुंद पुत्र लाल बिहारी द्वारा अतिक्रमण कर प्रधानमंत्री आवास बनाया जा रहा है। जबकि उक्त युवक के नाम पर पट्टा आबादी समेत फसली जमीन भी मौजूद हैं। चारागाह की जमीन को अतिक्रमण कर मकान बना रहे युवक को ग्राम प्रधान समेत गांव के लोगों ने भी मना किया। उसके बावजूद उक्त जमीन पर जबरियन कब्जा करने के विरोध में 19 व 20 दिसंबर 2024 को पत्रक सौपकर निर्माण कार्य रोकने की बात कही गई थी। उस पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर गांव के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को पत्रक सौपकर मामले की जांच कर अवैध अतिक्रमण रोकने की मांग की गई है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
चारागाह की भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर एसडीएम को सौंपा पत्रक

Previous article
Next article


