Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिना अनुमति चल रहा था ऑपरेशन, वंदना पॉलीक्लिनिक सीज

केराकत। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बीच बुधवार को केराकत कस्बे स्थित वंदना पॉलीक्लिनिक पर बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश...
Homeअपना जौनपुरदबंगो ने परिवार पर लाठी डंडे से किया हमला आठ घायल

दबंगो ने परिवार पर लाठी डंडे से किया हमला आठ घायल

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में एक दर्जन दबंगों ने लाठी डंडा लेकर एक परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। उधर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार हमजापुर निवासी सालिकराम यादव की घर के सामने बास की कोठी है और उसी को दबंग लोग जबरिया काट रहे थे, इस दौरान जब सालिगराम का पुत्र योगेंद्र यादव मना करने लगा। इसके बाद गुस्सा आए हुए करीब एक दर्जन लोग लाठी डंडा ईट पत्थर लेकर गाली देते हुए सालिकराम के परिवार पर हमला कर दिया। मारने पीटने लगे और इसमें ईट पत्थर से मारे है , उनके हमले में रविंद्र यादव सालिराम, शकुंतला, योगेंद्र, आदित्य, स्मिता, नागेंद्र, पवन गंभीर रूप से घायल हुए। आसपास के लोगों ने दौड़कर बीच बचाव किया।  दबंगों ने पीड़ित को जान मारने की धमकी देते हुए वापस लौट गए। मारने पीटने की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया ।उधर पीड़ित योगेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शाहगंज पुलिस ने धोखाधड़ी के शातिर वारंटी को दबोचा, सालों से चल रहा था फरार

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने जालसाजी और धोखाधड़ी के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्गुपुरकलां निवासी संजय पुत्र झगड़ू के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में वर्ष 2011 में मुकदमा (संख्या 693/2011) दर्ज हुआ था। अभियुक्त पर भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला लंबित था। कोर्ट द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद भी वह पुलिस की पकड़ से दूर था। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक रामविलास और कांस्टेबल हिमांशु सिंह की टीम ने सटीक सूचना पर अभियुक्त के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश करने हेतु भेज दिया है। पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मचा है।

बिजली और बैंक ऋण के ब्याज पर मिलेगी सरकारी सब्सिडी, आवेदन शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘मत्स्य पालक कल्याण कोषÓ के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के माध्यम से मछली पालन से जुड़ी गतिविधियों के लिए बिजली बिल पर राज्य सहायता और बैंक ऋण के ब्याज पर भारी अनुदान दिया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, श्री शाहिद जमाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभागीय पोर्टल को मार्च 2026 से खोल दिया गया है। प्रदेश के सभी जनपदों के मत्स्य पालक और मछुआ परिवार के व्यक्ति इस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत मत्स्य पालक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लिए गए अल्पकालिक और दीर्घकालिक बैंक ऋणों के ब्याज पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, जल जीवपालन संबंधी कार्यों में उपयोग होने वाली विद्युत पर भी राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएगी। योजना की पात्रता, अनुदान की सीमा और आवश्यक दस्तावेजों का विस्तृत विवरण विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक लाभार्थी किसी भी कार्य दिवस में जनपदीय मत्स्य विभाग के कार्यालय से भी संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शाहिद जमाल ने अपील की है कि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें।

दुर्घटना में पति की मौत से वृद्धा का छिना सहारा

खुटहन। मुबारकपुर गांव निवासी बृद्ध वर्षीय बैजनाथ गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी पत्नी चंद्रावती देवी के सिर से जीवन भर का सहारा उठ गया।

बैजनाथ गुप्ता बुधवार को दवा लेने के लिए मेडिकल कॉलेज गए थे। वहां से दवा लेकर वह आटो में बैठकर घर वापस आ रहे थे, तभी रास्ते में अचानक हुई दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक घर पर ही एक छोटी सी गुमटी में दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार की आर्थिक स्थिति भी संकट में पड़ गई है। मृतक का कोई पुत्र नहीं है। उनकी एकमात्र पुत्री माधुरी, जो अपने पति व बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं, घटना की खबर मिलते ही गांव के लिए रवाना हो गई हैं। मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Share Now...