Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदबंगों ने फैक्ट्री में घुसकर मचाया उत्पात, कर्मचारियों से की मारपीट

दबंगों ने फैक्ट्री में घुसकर मचाया उत्पात, कर्मचारियों से की मारपीट

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। सीडा सतहरिया स्थित एक बफिंग फैक्ट्री में घुसकर बदमाशों ने फैक्ट्री कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है। सीडा सतहरिया में इकरा बफिंग के नाम से फैक्ट्री है जिसमें कूकर की बफिंग (पालिस)का काम होता है। बीती रात फैक्ट्री में कुछ बदमाश घुस गए और कर्मचारियों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तक बदमाश कर्माचारियों को मारपीट कर सारा सामान तहस-नहस कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल कर्मचारियों ने घटना की सूचना फैक्ट्री मालिक जावेद को दी वह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्र मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली, फैक्ट्री मालिक जावेद ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि तहरीर मिली है कार्रवाई की जा रही है।