जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली परिसर में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें फरियादियों ने कुल 7 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें पांच राजस्व से सम्बंधित व दो पुलिस से मौके पर एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण हो सका। शेष प्रार्थना पत्र सम्बंधित विभाग को सौंप दिया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय, अपराध इंस्पेक्टर जनार्दन यादव, एसआई विजय सिंह गौड़, एसआई वरूणेन्द्र राय, एसआई प्रभूनाथ यादव, प्रशांत पांडे समेत राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन
Previous article


