Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeव्यापारत्योहारी मौसम में सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर...

त्योहारी मौसम में सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर…

वाराणसी. वेडिंग सीजन के बीच अब रंगों के त्योहार होली को लेकर भी सर्राफा बाजार गुलजार है. त्योहारी मौसम में सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर है. यूपी के वाराणसी में सोना बीते 2 दिनों से ठहरा हुआ है, तो वहीं चांदी की कीमत में शुक्रवार को 500 रुपये की बड़ी गिरावट आई है. बताते चलें कि हर दिन सोने चांदी के भाव उत्पाद शुल्क, मेकिंग चार्ज के कारण घटता बढ़ता रहता है.

वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 फरवरी को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 53,100 रुपये रही. इसके पहले 23 और 22 फरवरी को को भी इसका यही भाव था. वहीं 21 फरवरी को इसकी कीमत 53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. बात 20 और 19 फरवरी की करें तो इसका भाव 53,300 रुपये था. इसके पहले 18 फरवरी को इसका भाव 52,900 रुपये था. वहीं 17 फरवरी को इसकी कीमत 53,100 रुपये थी. 22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट शुद्ध सोने की करें तो 24 फरवरी को इसकी कीमत 57,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वर्मा ने बताया कि फरवरी के शुरुआती दिनों में सोने चांदी के भाव आसमान छू रहे थे. लेकिन अब कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि आगे त्योहारी सीजन है ऐसे में फिर इसके भाव में तेजी आ सकती है. सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में शुक्रवार को बड़ी कमी आई है. 24 फरवरी को 500 रुपये टूटकर चांदी 71,500 रुपये प्रति किलो हो गई. इसके पहले 22 फरवरी को इसका भाव 71,700 रुपये था. 21 फरवरी को भी चांदी की यही कीमत थी. 20 और 19 फरवरी को इसका भाव 71,800 रुपये प्रति किलो था. यानी चांदी के भाव में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट का दौर चल रहा है.

Share Now...