Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरतेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, तीन की मौत

तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, तीन की मौत

  • -जफराबाद कस्बा के ताड़तला मोहल्ला में हुआ हादसा
  • -कार सवार युवक व उसके साथी को उग्र भीड़ ने पीटा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद नगर पंचायत के ताड़तला मोहल्ला में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक सहित चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे जिला चिकित्सालय से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जफराबाद थाना क्षेत्र के समैसा गांव निवासी ओमकार यादव के लड़की जया की मंगलवार को शादी थी।

बुधवार को सुबह बारात विदा हो गयी। कोई जरूरी सामान छुट गया था। ओमकार का पुत्र देव आशीष यादव अपने एक साथी साथ सिरकोनी धौरहरा से वह सामान देकर लौट रहा था। लोगों ने बताया कि उक्त स्थान पर कार की रफ्तार अत्याधिक तेज थी। कार ने उक्त स्थान पर स्थित एक गोमटी मे कुछ लोग चाय पी रहे थे। वहां मौजूद तीन लोग तथा एक बाइक से जा रहे युवक को रौंद दिया। कार के चपेट में आये सेवालाल 70वर्ष निवासी ऊँचवापर थाना जलालपुर, राजदेव यादव 62वर्ष निवासी बीघही थाना जलालपुर, शहनवाज 26 वर्ष पुत्र आफताब निवासी नैपुरा की मौत हो गई। जवाहिर पाल 23 वर्ष पुत्र बाबा पाल निवासी नैपुरा को अत्याधिक गम्भीर चोट आई है। वह भी जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। घटना के बाद लोगों ने कार चला रहे देवा आशीष यादव तथा कार में सवार एक अन्य युवक को पीटना शुरू कर दिया। उसी समय कुछ लोगों ने दोनों को एक घर मे घुसा कर बचा लिया। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी किशोर कुमार चौबे मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी को जिला चिकित्सालय भेजवाया। मामला काफी उग्र होने लगा। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल की स्थिति को डेढ़ घण्टे में सामान्य किया। उसके बाद कार चालक व उसके साथी को निकाल कर अपने कस्टडी में लेकर थाने भेजवाया। ज्ञात हो चालक व उसके साथ के युवक को विकास यादव नाम के युवक ने घर में बंद कर दिया, जिससे दोनों की जान बच गई।

Share Now...