जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांव के पांच घरों से शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपए के आभूषण तथा अन्य सामान उठा ले गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
बताते चलें कि मोलनापुर निवासी संतोष कुमार निषाद का आरोप है कि चोरों ने उनके घर के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा एक बाक्स उठा ले गए जिसमें सोने की चैन, कान की बाली, चांदी के सिक्के, चांदी की मूर्ति सहित अन्य आभूषण उठा ले गए। भुक्तभेगी का कहना है कि घटना में करीब 6 से 7 लाख के सामान चोरी हुई है। उधर मोलनपुर निवासी नंदलाल यादव का आरोप है कि उनका समरसेबल पंप चोरों ने खोलने का प्रयास किया लेकिन जब पंप नहीं निकल सका तो उसमें लगी पाइप सहित अन्य सामान उठा ले गए। इसी तरह मछली गांव निवासी अजय पांडेय के घर में घुसे चोरों ने 2 मोबाइल फोन तथा पैंट में रखे 25 हजार रूपए नकदी उठा ले गए। इसी तरह गांव के सुभाष यादव व रमेश यादव के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया है। फिलहाल सभी भुक्तभेगियों ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।



