Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरतीन अलग-अलग कार्रवाइयों में वारंटी अभियुक्तों समेत अवैध तमंचा के साथ आरोपी...

तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में वारंटी अभियुक्तों समेत अवैध तमंचा के साथ आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों समेत एक अवैध असलहा रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई में सरपतहाँ थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत रामकुमार पुत्र टिलकू राजभर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसे सारीजहागीर पट्टी क्षेत्र से पकड़ लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मो. जियाउद्दीन अंसारी, हेड कांस्टेबल विजेन्द्र प्रताप और कांस्टेबल शिवेन्द्र यादव शामिल रहे। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

दूसरी कार्रवाई में पवारा थाना पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंजीत सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी बनगांव को न्यायालय के आदेश के क्रम में हिरासत में लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह शामिल रहे। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं तीसरी कार्रवाई में सरायख्वाजा थाना पुलिस ने समीर उर्फ लोड़ा नामक अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 0.315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। जौनपुर पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।