Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरतालाब में डूबने से किशोर की मौत

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

  • खेतासराय के पुरानी बाजार निवासी था मृतक कुणाल

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय कस्बा के रामप्रताप चौधरी के ट्यूबेल स्थित तालाब में डूबने से शनिवार की अपराहन २२ वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी धीरेंद्र गुप्ता उर्फ काजू के बड़े पुत्र कुणाल गुप्ता के रूप में हुई है। कुणाल गुप्ता रोज की तरह घर से खाना पीना खाकर अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला। काफी खोजबीन के बाद जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने उसके दोस्तों से जानकारी की। इस दौरान पता चला कि चौधरी दादा के ट्यूबवेल के पास देखा गया था, वहां जाने पर उसका शर्ट और चप्पल पड़ा मिला। किसी अनहोनी की आशंका में परिवार के लोग वहां पहुंचकर छोटे गड्ढा नुमा तालाब से छानबीन करवाया तो युवक का शव पानी में मिला। मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक कस्बा इंचार्ज महंगू यादव, कांस्टेबल संदीप सिंह, राजकुमार यादव व यूपी डायल ११२ की टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दिया है। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को तालाब से बाहर निकाल कर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। कुणाल गुप्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन में रिटायर्ड हेल्थ सुपरवाइजर था।