Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतहरीर के अभाव में दूसरे दिन भी नहीं दर्ज हो सका मुकदमा

तहरीर के अभाव में दूसरे दिन भी नहीं दर्ज हो सका मुकदमा

बुधवार देर शाम मारपीट में युवक को मारी थी गोली

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार देर शाम अरसिया बाजार में हुई मारपीट के दौरान गोली से घायल युवक के मामले में तहरीर न मिलने पर दूसरे दिन भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। फिलहाल राजकीय पुरूष चिकित्सालय शाहगंज से रेफर होने के बाद घायल का वाराणसी स्थित ट्रामा सेण्टर में इलाज चल रहा है।

बता दे कि बुधवार देर शाम क्षेत्र के अरसिया बाजार में किसी बात पर मनवल और भुसौड़ी गांव के युवकों के दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। कथित तौर पर मनवल गांव निवासी सुधीर सिंह पुत्र दयाशंकर को दूसरे गुट के किसी युवक ने गोली मार दी। बहरहाल परिजनों द्वारा उसे शाहगंज स्थित राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल वाराणसी स्थित ट्रामा सेण्टर में घायल का उपचार होना बताया जा रहा है। इधर पुलिस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है, परन्तु पीड़ित पक्ष से कोई भी तहरीर न मिलने से अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है फिलहाल तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।