Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरडीएम व एसपी ने कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालय का किया लोकार्पण

डीएम व एसपी ने कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालय का किया लोकार्पण

  • मेरा गांव मेरा कर्तव्य कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र अन्तर्गत सोंगरा गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को मेरा गांव मेरा कर्तव्य कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी डा. अजय पाल शर्मा ने  कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालय व डेस्क-बेन्च का लोकार्पण किया।

कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालय व डेस्क-बेंच उद्योगपति व समाजसेवी मनोज दूबे (नागेश दूबे) द्वारा उपलब्ध कराया गया। डीएम ने समाजसेवी मनोज दूबे की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह इसी गांव से निकले हैं और वह इसी विद्यालय में पढ़े हैं और यह उनके लिए प्रेरणा की बात है। उन्होंने नेक काम किया है और करते रहते हैं। आज सरकार बच्चों को सारी सुविधाएं दे रही है। मन में ये भावना न डाले कि सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं। मन में एक लगन होनी चाहिए। बच्चों को एक लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करना चाहिए ताकि आगे जाकर उपलब्धि हासिल करें। उन्होंने कहा कि यह गांव जिले का पहला आदर्श गांव होगा। एसपी डा. अजय पाल शर्मा ने कहा कि बच्चों को एक लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए आगे चलकर सफलता स्वयं कदम चूमेगी। गांव की ही मनभावती ने डीएम से शिकायत किया मेरा आवास स्वीकृत हुआ है और पड़ोसी जबरदस्ती बनने नहीं दे रहे हैं। ममता वनवासी ने डीएम से शिकायत की मेरे यहां बिजली नहीं है। प्रेमचन्द सरोज की पत्नी ने डीएम को बताया कि मेरे पति अन्धे हैं और पैर भी काम नहीं कर रहा है लेकिन आज तक मुझे आवास नहीं मिला है। डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को उपरोक्त तीनों का समस्या निस्तारण करने का आदेश दिया। इस अवसर पर   खण्ड विकास अधिकारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह, एसडीएम राजेश चौरसिया, समाजसेवी व उद्योगपति मनोज दूबे, सतीश दूबे,  दिनेश गुप्ता, विद्यालय का समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे। डीएम व एसपी ने होरिलराव इण्टर कालेज कुंवरपुर में चल रही परीक्षा केन्द्र का भी निरीक्षण किया।

Share Now...