जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के साथ गुरूवार से प्रारम्भ यूपी बोर्ड परीक्षा का विभिन्न कॉलेजों में जाकर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने टीडी इंटर कॉलेज, बीआरपी इंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि ड्यूटी लगाए गए सभी कार्मिको के गले में आई कार्ड अवश्य होना चाहिए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि सभी बच्चों की तलाशी अच्छे से की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कक्ष में जाकर देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
डीएम ने लिया बोर्ड परीक्षाओं का जायजा


