Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरडीएम ने किया 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा

डीएम ने किया 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की योजनाओ की प्रगति व जनपद में चल रही 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि, श्रम, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, सहित सभी विभागों की योजनाओ की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागो से लंबित आवेदनों की जानकारी लेते हुए सूचनाओं को पोर्टल पर अपडेट करने एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के संदर्भ में भी जानकारी ली। सीएम डैशबोर्ड पर जिन भी विभागो यथा ऊर्जा विभाग,  एनआरएलएम में ग्राम्य विकास विभाग, दवाओ की उपलब्धता में स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज विभाग, जल जीवन मिशन, सड़कों के अनुरक्षण में पीडब्ल्यूडी आदि द्वारा खराब रैंकिंग प्राप्त हुई थी जिसके कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित हुई। उनके प्रति नाराजगी व्यक्त हुए कार्यशैली में बदलाव लाने एवं गंभीरतापूर्वक कार्य करने हेतु निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को कन्या सुमंगला योजना के सभी लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निस्तारित कराने, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दवाओ की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा बायोमेडिकल उपकरणों के रखरखाव को ठीक करने, पंचायतीराज विभाग को आरआरसी सेंटर निर्माण एवं भुगतान हेतु एक अभियान चलाने सहित अन्य सभी विभागों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने जनपद में चल रही 50लाख से अधिक के बजट की परियोजनाओं की समीक्षा की। इसके अंतर्गत विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसकी प्रगति को तीव्र करने तथा गुणवत्तापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रजक्ता त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, जिला विकास अधिकारी वीके यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ.अरुण कुमार यादव, सहित अन्य विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।