सिकरारा। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र सिंह बुधवार को पूरे एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने मीरगंज ग्राम पंचायत स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर स्ढ्ढक्र के तहत लगाए गए विशेष कैंप का औचक निरीक्षण किया। इस कैंप का आयोजन मुख्य रूप से उन मतदाताओं के लिए किया गया है जिनकी वोटिंग लिस्ट में ‘नो मैपिंग’ की समस्या आ रही है। जिलाधिकारी ने कैंप में पहुँचकर सीधे काउंटरों का रुख किया और वहां चल रही सुनवाई प्रक्रिया को करीब से देखा। उन्होंने मौके पर मौजूद एईआरओ और बीएलओ से ‘नो मैपिंग’ वोटरों की संख्या और उनके निस्तारण के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया के बारे में विस्तार से पूछताछ की। डीएम ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट कीमती है, इसलिए मैपिंग की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा। हर मतदाता का नाम उसके सही भौगोलिक स्थान और वार्ड के साथ मैप होना चाहिए। कैंप में आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी शिकायतों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। डेटा फीडिंग में पूरी पारदर्शिता बरती जाए ताकि आने वाले चुनावों में मतदाता सूची को लेकर कोई विवाद न हो। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के समय निर्वाचन कार्य से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी मुस्तैद रहे। मौके पर आशीष श्रीवास्तव, संदीप, महेंद्र कुमार और पवन कुमार उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने इन सभी अधिकारियों से उनके द्वारा किए गए अब तक के सत्यापन कार्य की रिपोर्ट तलब की। खंड विकास अधिकारी पवन कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि ब्लॉक स्तर पर यह अभियान बहुत प्रभावी ढंग से चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 12ग्राम पंचायतों में ‘नो मैपिंग’ का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर बाकी बचे क्षेत्रों का कार्य भी त्रुटिहीन तरीके से पूरा कर लिया जाएगा। कैंप के दौरान जिलाधिकारी ने वहां मौजूद ग्रामीणों से भी बात की और उन्हें जागरूक करते हुए कहा कि वे स्वयं भी मतदाता सूची में अपना विवरण चेक करें। यदि किसी का नाम सूची में गलत जगह पर है या मैप नहीं है, तो तुरंत इस कैंप का लाभ उठाएं।
― Advertisement ―
डीएम दिनेश चंद्र ने मीरगंज ब्लॉक पर ‘नो मैपिंग’ कैंप का लिया जायजा

Next article


