जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के पतौरा गांव में स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्कूल के प्रबंधक सर्वेश्वर सिंह की अध्यक्षता में कला प्रदर्शनीय आयोजित की गई। स्कूल की आठवीं की छात्रा जाह्नवी, सेजल, युवराज, आदित्य, आयुष, अभिनव आदि ने मंचूरियन, एप्पे, गुलाब-जामुन व चौथी क्लास के बच्चे, हर्ष, तमन्ना, रुकसार, जान्हवी, काव्या आदि ने पानी-पूरी, ब्रेड-पकौड़ा, इत्यादि बनाकर अपने हुनर का लोहा मनवाया। इस दौरान कार्यक्रम में लगे स्टॉल से सभी ने सामाग्री खरीदकर स्टॉल का लुप्त उठाया। स्कूल के प्रबंधक सर्वेश्वर सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम कला के प्रति रुचि और समझ विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। छात्र-छात्रा अपने कला परियोजनाओं और अविष्कारों का प्रदर्शन करते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजू सर, अनिल गौतम, सोनल सिंह, अमर राय, नीतू राय, निवेदिका, डॉली यादव, अजीत प्रजापति, ज्योति यादव, श्रृष्टि, रोहित विश्वकर्मा के अन्य अध्यापकगण मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
डिवाइन पब्लिक स्कूल में कला प्रदर्शनी हुई आयोजित

Previous article
Next article


