Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरडबल इंजन की सरकार से उत्तर प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर

डबल इंजन की सरकार से उत्तर प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर

  • 10000 करोड़ की लागत से 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद एवं आस पास के क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन के कार्यों का शिलान्यास भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी के कर कमलों द्वारा बी.आर.पी.इण्टर कालेज मैदान में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह (प्रिंसू) सहित विधायकगण नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर लगभग रु.10000करोड़ की लागत से 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। रू.1895 करोड़ की लागत से 28 किमी लम्बे राष्ट्रीय राजमार्ग-135 ए गोमती नदी पर पुल सहित एन.एच.-31 के टोल प्लाजा से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक जौनपुर शहर के पूर्व दिशा में बाईपास का निर्माण, रू.1512 करोड़ की लागत से 31 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए खेतासराय-शाहगंज ग्रीनफील्ड बाईपास सहित पूर्वांचल विश्वविद्यालय से शाहगंज तक 4 लेन निर्माण, रू.1653 करोड़ की लागत से 45किमी लम्बे राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए शाहगंज-कलान-मालीपुर-अकबरपुर खण्ड का 4 लेन चौड़ीकरण एवं अकबरपुर बाईपास का निर्माण, रू.438 करोड़ की लागत से 7 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए मड़ियाहूँ शहर के पश्चिम में नये 4 लेन ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण, रू.99 करोड़ की लागत से 5 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 128ए जौनपुर शहर में लता मंगेशकर तिराहे से प्रसाद इस्टीट्यूशन तक 4 अण्डरपास सहित 4 लेन निर्माण, रू.1000 करोड़ की लागत से 19 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जौनपुर-प्रयागराज मार्ग तक जौनपुर शहर के पश्चिम में बाईपास का निर्माण, रू.1386 करोड़ की लागत से 19 किमी लम्बाई आजमगढ़ बाईपास (पैकेज-4) का निर्माण, रू.863 करोड़ की लागत से 17किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 319डी प्रयागराज से फूलपुर तक 4 लेन सड़क एवं फूलपुर बाईपास का निर्माण, रू.1013 करोड़ की लागत से 23 किमी लम्बे राष्ट्रीय राजमार्ग 319डी मुंगराबादशाहपुर बाईपास सहित फूलपुर-मुंगराबादशाहपुर तक 4-लेन का निर्माण, रू.18 करोड़ की लागत से 11 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 319-डी फूलपुर-मुंगराबादशाहपुर मौजूदा सड़क खण्ड के रख-रखाव का शिलान्यास केन्द्रीय मंत्री के द्वारा किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री के अनुरोध पर उन्होंने पालीटेक्निक चौराहे से सिटी स्टेशन रोड पर बने ओवर ब्रिज की ओर सर्विस रोड बनाने एवं राज्यसभा सांसद के अनुरोध पर मुंगराबादशाहपुर में नगर के अन्दर की सड़को के सुदृढीकरण करने की मांग पर कार्य पूर्ण कराने की घोषणा की। नितिन गडकरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि उक्त परियोजनाओं के पूर्ण होने के उपरान्त जनपद जौनपुर में आवागमन सुगम हो जायेगी और जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक विकास, यातायात में समय की बचत, ईंधन की बचत, उचित सड़क सुरक्षा, वाहनों की परिचालन क्षमता में वृद्धि, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर में वृद्धि, शहर में जाम से निजात, क्षेत्र के सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से किसान, व्यापारी, आमजनमानस सभी को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आज किसान न सिर्फ अन्नदाता है अपितु ऊर्जा दाता बनने की ओर अग्रसर है, आज भारत में चौमुखी विकास हो रहा है, देश में बायो इथेनॉल का उत्पादन हो रहा है। इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा नितिन गडकरी को अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि इस परियोजना से लोगो को जाम से निजात मिलेगी। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी सहित हर क्षेत्र में देश का तेजी से विकास हो रहा है, देश में गुणवत्तापरक सड़कों को निर्माण कराया जा रहा है, इससे देश की अर्थव्यवस्था भी तेजी से मजबूत हुई है, और देश में आवास, शिक्षा, प्राथमिक विद्यालय, शौचालय जैसे मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त किया जा रहा है। सीमा द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने देश को सड़को को बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से जोड़ने का वâाम किया है।

Share Now...