जौनपुर धारा,शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सिधाई गांव स्थित शहीद मजार के समीप मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। मंगलवार की सुबह दस बजे के करीब जौनपुर की तरफ से जा रही मालगाड़ी के सामने क्षेत्र के सिधाई गांव स्थित शहीद बाबा मजार के समीप पोल संख्या 31 व 32 के मध्य एक (40)वर्षीय अज्ञात युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। ट्रेन के लोकोपाइलट के सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले शिनाख्त का प्रयास करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नही हो पाया था।
― Advertisement ―
ट्रेन से कटकर युवक ने किया आत्महत्या


