जौनपुर धारा, जौनपुर। जंघई जक्शन रेलवे स्टेशन पर बीती रात ट्रेन पकड़ने आये अधेड़ के सीने में तेज दर्द होने के बाद मौत हो गयी। जंघई जीआरपी ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी 55 वर्षीय हरिहर पुत्र बुधीराम प्रजापति अपने पिता के साथ रोजी रोटी के लिए सूरत जाने के लिए बीती रविवार रात गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस पकड़ने के लिए जंघई रेलवे स्टेशन पर आया हुआ था। कुछ देर बाद उसके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ तो उसने अपने पिता बुधीराम से बताया कि हमारे सीने में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है। मृतक के पिता ने प्लेटफार्म नंबर एक पर ही उसे लिटा दिया। कुछ ही देर में उसकी सांसें बंद हो गई। उसने इसकी सूचना जंघई आरपीएफ और जीआरपी को दिया। आरपीएफ जीआरपी तुरंत मौके पर आई एंबुलेंस बुलवाकर इलाज के लिए भेजवाया पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी जंघई ने अन्य परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जंघई जीआरपी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे अधेड़ की हार्ट अटैक से मौत

Previous article
Next article


