Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रक की चपेट करने से बाइक सवार एक की मौके पर मौत,...

ट्रक की चपेट करने से बाइक सवार एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर का मामला
  • आक्रोशित स्थानीय लोगों ने 1घंटे तक जौनपुर-शाहगंज मार्ग किया जाम

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तुपुर में शाहगंज से जौनपुर जा रही ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मौके पर एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देखते हुए स्थानीय लोगों ने जौनपुर-शाहगंज मार्ग को 1घंटे तक जाम कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने समझा बुझा कर जाम हटवाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कुत्तूपुर निवासी फेरई यादव पुत्र लालू यादव अपने दोस्त यश पाल पुत्र फौजदार पाल निवासी जगदीशपुर के साथ बाइक से चौकिया की तरफ जा रहा था कि शाहगंज से जौनपुर की तरफ जा रही ट्रक की चपेट में आने से लाल यादव 18 वर्ष पुत्र फेरई यादव की मौत हो गई। वही उनका साथी अंश पाल 14 वर्ष पुत्र फौजदार पाल पैर टूट गया और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला चिकित्सालय पहुंच गया। वहीं आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जौनपुर-शाहगंज मार्ग को एक घंटे तक जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ट्रक चालक ट्रक को पकड़कर उनके ऊपर सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। सरायख्वाजा थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि ट्रक व चालक दोनों को पड़क लिया गया है।

Share Now...