जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अन्तर्गत कोपा गांव निवासी दो बाइक सवार भूसा लदे ट्रक से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरन्त सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोपा गांव निवासी सफाई कर्मी 48 वर्षीय मुकेश गौतम पुत्र कलई अपने पिता की बरसी का सामान लेने सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर बाजार जा रहे थे। इनके साथ गांव के ही 52 वर्षीय छोटे लाल भी बाइक पर साथ थे। खरीददारी कर गुरुवार देर शाम घर लौट रहे थे। इसी दौरान हलियापुर बेलवाई मार्ग पर देवनगर बाजार के समीप अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 50ए-9312 से टक्कर हो गयी जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद परिजन सीएचसी पहुंचे। फिलहाल शव पोस्ट मार्टम हेतु सुल्तानपुर जनपद भेजा गया है।
― Advertisement ―
जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
ट्रक और बाइक की टक्कर में दो की मौत



