Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरटोल प्लाजा के कर्मचारियों से मारपीट पर आठ के विरुद्ध मुकदमा

टोल प्लाजा के कर्मचारियों से मारपीट पर आठ के विरुद्ध मुकदमा

जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर के हौज गांव में स्थित टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों से मारपीट करने वाले आठ लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला काफी चर्चा में है। ज्ञात हो उक्त टोल प्लाजा पर टोल वसूली का टेंडर दूसरे कम्पनी का था। 31 मार्च को उक्त कम्पनी का टेंडर खत्म हो गया था। एक अप्रैल से नई कम्पनी का टेंडर हो गया। नई कम्पनी ने पुराने स्टाफ को निकाल दिया। निकले गए पुराने स्टाफ के आठ युवक उक्त टोल प्लाजा के बगल के गांव बंदीपुर के निवासी थे। उन युवकों पर वर्तमान स्टाफ के लोगों ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया था।