Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनटेलीविजन की इस फेमस एक्ट्रेस के पास आज नहीं है कोई काम

टेलीविजन की इस फेमस एक्ट्रेस के पास आज नहीं है कोई काम

डेलनाज ईरानी बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में काम कर चुकी हैं। वह टीवी का फेमस चेहरा भी रही हैं। लेकिन इन दिनों टीवी एक्ट्रेस के पास कोई काम नहीं है। येस बॉस सीरियल मे नजर आ चुकीं डेलनाज ने आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा कि ‘मैं कोई नीना गुप्ता नहीं हैं लेकिन कोई इस इंटरव्यू को देखेगा और मुझे काम देगा। कल हो ना हो से पहचान बनाने के बाद मैंने किसी किसी एजेंसी के साथ साइन नहीं किया। एक समय था जब डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स से डायरेक्ट कनेक्शन होते थे। लेकिन इन दिनों यह कनेक्शन खत्म हो चुके हैं। इसके मायने यह हैं कि आपको उनके ऑफिस जाना पड़ेगा। वहां बहुत ही ज्यादा ग्रुपिज्म और कैंपवाद है। ‘डेलनाज ईरानी का मानना है कि लंबे समय तक काम नहीं मिलने की वजह से कलाकारों को दर्शक भूल तक जाते हैं। इस तरह उन्होंने अपने इस इंटरव्यू में अपने दर्द को खुलकर बयान किया। डेलनाज ईरानी ने बाबा सहगल के म्यूजिक वीडियो से मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली 1999 के पॉपुलर टीवी सीरियल येस बॉस से, इसमें उन्होंने कविता विनोद वर्मा का किरदार निभाया था। ‘व्ाâल हो ना हो’, ‘भूतनाथ’ और ‘रा.वन’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा वह नच बलिये और बिग बॉस 6 में भी नजर आईं। लेकिन इन दिनों उनके पास कोई काम नहीं है। टीवी एक्टर राजीव पॉल से उनकी शादी 1998 में हुई थी, लेकिन 2012 में उनका तलाक हो गया था। इन दिनों वह फिल्मों और सीरियल्स में छोटे-मोटे काम कर रही हैं।