Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

39.89 लाख के परियोजना का हुआ लोकार्पण

जौनपुर। जौनपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करीब 39.89लाख रुपये की लागत से तैयार...
Homeअपना जौनपुरटूरिस्ट बस पर बच्चे ने फेंका पत्थर, माँ-बेटा घायल

टूरिस्ट बस पर बच्चे ने फेंका पत्थर, माँ-बेटा घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के बाकराबाद बीआरसी के पास बुधवार की दोपहर को कुछ बदमाश बच्चों ने टूरिस्ट बस पर पथराव कर दिया। बस में सवार एक 38वर्षीय महिला तथा उसका सात वर्ष का पुत्र घायल हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अमरोहा जनपद के 23तीर्थ यात्रियों की बस कुम्भ स्नान करने के बाद काशीविश्वनाथ दर्शन करके अयोध्या धाम श्री रामलला के दर्शन पूजन के लिए जा रही थी। बस जब उक्त स्कूल के सामने पहुंची तभी वहां मौजूद बच्चों ने बस पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से बस के खिड़की का शीशा टूट गया। खिड़की के पास बैठी कुसुम देवी पत्नी राजू के कान पर पत्थर लगा गया। उनके कान से खून निकलने लगा, तथा उनका पुत्र कृष्णा के कंधे में पत्थर लग गया। वह भी घायल होकर चीखने लगा। पथराव के बाद चालक ने बस को रोक दिया। घटना सूचना पर 112पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर ऊक्त बच्चों को खोजने में लग गयी।

Share Now...