Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनटीवी की इस फेमस बहू को सलमान खान ने किया शो से...

टीवी की इस फेमस बहू को सलमान खान ने किया शो से बाहर

बिग बॉस 16 को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा हो चुके हैं और अब तक घर में श्रीजिता डे और मान्या सिंह के रूप में दो ही एलिमिनेशन हुए हैं। पिछले दो हफ्तों से तो कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ है। इस बार प्रबल उम्मीद है कि कोई न कोई तो शो से बाहर जाएगा ही। हालांकि अर्चना गौतम को शिव ठाकरे पर हाथ उठाने के जुर्म में बीबी 16 हाऊस से बाहर कर दिया गया है लेकिन खबरें हैं कि शनिवार का वार में उन्हें सलमान खान वापस लेकर आएंगे। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि प्रियंका चाहर चौधरी का सफर इस शो से खत्म हो गया। सलमान खान ने बताया कि उन्हें घर में सबसे कम वोट मिले हैं। हालांकि अब तक प्रियंका को बिग बॉस 16 का सबसे स्ट्रॉन्ग प्लेयर माना जा रहा है। प्रोमो में सलमान खान अंकित से पूछते हैं कि आपको कैसा लग रहा है। अंकित जवाब देते हैं, ‘मुझे लग रहा है कि मेरी गलती है, प्रियंका मेरी वजह से शो से बाहर जा रही है।’ प्रियंका भी बाकी घरवालों के गले लगकर रोती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए प्रियंका चाहर चौधरी, सुम्बुल तौकीर खान और गोरी नागोरी नॉमिनेटेड थीं। कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि ये सब फेक हो रह है। तो वहीं कुछ का मानना है कि इस बार प्रियंका को घर से बाहर नहीं किया जा रहा बल्कि उन्हें सीक्रेट रूम में रखा जाएगा। जैसा कि पिछले सीजन्स में कई बार देखने को मिला है। प्रियंका जब से घर में आईं हैं काफी मजबूती से अपना पक्ष रखती हैं। हालांकि उनपर कभी-कभी बेवजह लड़ाई झगड़े करने का भी आरोप लगता है लेकिन वो इस बार की सबसे स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी मानी जा रही हैं, तो उनको एलिमिनेट करने का रिस्क शो के मेकर्स कतई नहीं लेगें।